Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 5, 2026

भर्ती के लिए एक जनवरी 2027 से लागू होगा नया चयन वर्ष

 राज्य सरकार ने भर्ती के लिए चयन वर्ष में बदलाव कर दिया है। चयन वर्ष की गिनती अब एक जनवरी से 12 माह तक यानी दिसंबर तक की जाएगी। अभी चयन वर्ष एक जुलाई से शुरू होती है। नया चयन वर्ष एक जनवरी 2027 से प्रभावी माना जाएगा।प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा (भर्ती का वर्ष परिभाषा का प्रतिस्थापना) नियमावली-2026 जारी की। पुरानी नियमावली 2026-27 एक जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक सीमित रहेगा। इस नियमावली के लागू होने से पूर्व यदि किसी पद के लिए चयन हो चुका है या चयन प्रक्रिया चल रही है, तो भर्ती इससे प्रभावित रहेगी।


नियमावली लागू होने से पूर्व किसी पद के चयन के लिए विज्ञापन किया जा चुका है भर्ती विज्ञापन के अनुसार की जाएगी।

भर्ती के लिए एक जनवरी 2027 से लागू होगा नया चयन वर्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link