Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 5, 2026

जनगणना में अलग से क्रमवार दर्ज किए जाएंगे मकान नंबर

जनगणना में अलग से क्रमवार दर्ज किए जाएंगे मकान नंबर

प्रयागराज। मकानों के सूचीकरण व गणना का कार्य 22 मई से शुरू होने जा रहा है। जनगणना के दौरान मकानों को नंबर अलग से दर्ज होंगे। ऐसे में जनगणना कर्मियों यानी गणनाकारों को मकानों को क्रमवार ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उन्हें काफी सहूलियत होगी।



 


अल्लापुर, सोहबतियाबाग, तुलारामबाग, चौफका, कीडगंज, मीरापुर समेत कई इलाकों में नगर निगम की ओर से दर्ज मकान नंबर क्रमवार नहीं हैं, लेकिन जनगणना कर्मियों को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। मकानों के सूचीकरण व गणना के लिए शहर में स्लिपिंग ब्लॉक तैयार किए गए हैं और प्रत्येक ब्लॉक में 180 से 200 मकान शामिल किए गए हैं।


प्रत्येक जनगणनाकर्मी को एक ब्लॉक में मकानों के सूचीकरण व गणना की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सूचीकरण व गणना पूरा करने के लिए एक माह का वक्त मिलेगा।


22 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण

सात मई से स्व-गणना


ब्लॉक बनने से आसान हो जाएगी मकानों की गिनती


मकानों को ब्लॉक में बांटने से उनकी गिनती आसान हो जाएगी और इनके सूचीकरण व गणना के बाद डेटा इकट्ठा करने में मध्यस्थता नहीं करनी होगी। अगर नगर निगम की ओर से निर्धारित मकान नंबर के अनुसार गणना कर्मियों को छूट दी जाती तो यह प्रक्रिया काफी कठिन हो जाती और मकानों की गिनती में भी वक्त लगता।


दौरान इलाकों में नगर निगम का मकान नंबर लिखे जाने के साथ जनगणना मकान संख्या भी क्रमवार दर्ज की जाएगी। यानी जनगणनाकर्मियों को पूर्व निर्धारित मकान नंबर के क्रम से गणना नहीं करनी होगी और न ही मकान ढूंढने के लिए भटकना पड़ेगा।

जनगणना में अलग से क्रमवार दर्ज किए जाएंगे मकान नंबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link