Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 5, 2026

आरटीई : प्रवेश में पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूटा: बेसिक शिक्षा विभाग और बढ़ाएगा प्रवेश संख्या

 आरटीई : प्रवेश में पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूटा: बेसिक शिक्षा विभाग और बढ़ाएगा प्रवेश संख्या

लखनऊ। निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत इस वर्ष प्रदेश में प्रवेश प्रक्रिया ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग की सख्ती और नियमित समीक्षा के चलते सत्र 2026-27 में अब तक 1.43 लाख से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराया जा चुका है। कुल 1.95 लाख आवंटित सीटों के सापेक्ष यह संख्या उल्लेखनीय है और पिछले वर्ष के 1.40 लाख प्रवेश से अधिक है।



इस बार आवेदन प्रक्रिया को तीन चरणों में सीमित रखा गया और अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर प्रगति की निगरानी की गई। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को हर आवंटित बच्चे का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। समय शिक्षा के उपनिदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह के अनुसार शेष बच्चों के प्रवेश के लिए भी तेजी से कार्य जारी है और लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। ब्यूरो


सत्र | कुल आवेदन | सीट अलॉटमेंट | प्रवेश

2022-23 | 251197 | 124648 | 82263

2023-24 | 276096 | 134718 | 96439

2024-25 | 357270 | 165544 | 112468

2025-26 | 334953 | 185675 | 140784

2026-27 | 444771 | 195740 | 143509


नोएडा मेट्रो विवि संचालन को हरी झंडी


लखनऊ। प्रदेश के हर जिले में एक विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में उच्च शिक्षा विभाग ने नोएडा में मेट्रो विश्वविद्यालय के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर नोएडा में मेट्रो विश्वविद्यालय के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति पत्र (एलओआई) दी है। ब्यूरो

आरटीई : प्रवेश में पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूटा: बेसिक शिक्षा विभाग और बढ़ाएगा प्रवेश संख्या Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link