Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 5, 2026

टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा कन्यादान योजना के तहत ₹5.5 लाख से अधिक के चेक वितरित

 महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 



टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की जनपदीय इकाई महराजगंज द्वारा कन्यादान योजना के अंतर्गत चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन केसरी नंदन होटल में किया गया। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सदस्यों को उनकी पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग के रूप में चेक वितरित किए गए। जिला कन्यादान प्रभारी सुनील कुमार प्रजापति ने जानकारी दी कि संस्था के 11 सदस्यों—गुड्डू पटेल, पद्मिनी, दीपक सिंह, इंदु जैसवाल, संजय मौर्या, आशा सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, मीना द्विवेदी, राजेश पटेल, रीता कुमारी और राजेश कुमार—को कन्यादान योजना के तहत प्रति सदस्य ₹51,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।


इसके अलावा जीवनदान योजना के अंतर्गत उस्मानी गनी निजामी और रमेश धर दूबे को इलाज के लिए ₹25,000-₹25,000 के चेक भी वितरित किए गए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता आशुतोष सिंह ने बताया कि बीते एक वर्ष में महराजगंज जिले के लगभग एक दर्जन सदस्य दिवंगत हो चुके हैं। वैधानिक जांच के बाद उनके परिवारों को संस्था द्वारा प्रति परिवार लगभग ₹50 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी। जीवनदान प्रभारी अनिल कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला सहसंयोजक सुनील गौतम, संदीप सिंह, संजय कुमार गोयल, दीपचंद पाल और अजय कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन दीपचंद पाल ने किया।


इस अवसर पर गोरखपुर से जिला प्रवक्ता विकास यादव सहित ब्लॉक टीम के जितेंद्र पटेल, कैलाश नाथ मौर्य, अरविंद गौड़, शिवकुमार चौधरी, शेषमन एवं अन्य सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा कन्यादान योजना के तहत ₹5.5 लाख से अधिक के चेक वितरित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link