Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 25, 2026

शिक्षकों के लिए AI कार्यशाला: नोएडा में शुरू हुआ 7 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण, यूपी के 75 जिलों से जुड़ेंगे शिक्षक

 शिक्षकों के लिए AI कार्यशाला: नोएडा में शुरू हुआ 7 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण, यूपी के 75 जिलों से जुड़ेंगे शिक्षक

गौतम बुद्ध नगर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सोमवार से 31 मई तक 7 दिवसीय आनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) पर आधारित होगी।



कार्यशाला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के शिक्षक प्रतिभागी के रूप में जुड़ेंगे।


इन सबका दिया जाएगा प्रशिक्षण

सात दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण, स्मार्ट प्रस्तुतीकरण निर्माण, वीडियो निर्माण, डिजिटल कक्षा संचालन, मूल्यांकन, सुरक्षित एवं नैतिक एआइ उपयोग तथा विभिन्न डिजिटल शिक्षण उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रत्येक सत्र में प्रायोगिक अभ्यास एवं समस्या समाधान गतिविधियां भी आयोजित होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट मेंटर्स, खंड शिक्षा अधिकारीगण, जिला समन्वयक एवं अन्य शैक्षिक अधिकारियों का विशेष सहयोग रहेगा।


तकनीक को समझने के लिए महत्वपूर्ण 

इसका आयोजन एवं संचालन का दायित्व प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर की सहायक अध्यापक अर्चना पाण्डेय निभाएंगी। अर्चना पाण्डेय निरंतर आइसीटी प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षकों के लिए तकनीकी एवं नवाचार आधारित प्रशिक्षण आयोजित करती रही हैं।


कार्यशाला में अकादमिक सलाहकार रश्मि त्रिपाठी (एसआरजी) तथा तकनीकी संसाधन विशेषज्ञ के रूप में ऋतु रतन सहयोग देंगी। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए आधुनिक तकनीक से जुड़ने, नवीन शिक्षण कौशल विकसित करने तथा भविष्य की तकनीक-सक्षम शिक्षा प्रणाली को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगी।

शिक्षकों के लिए AI कार्यशाला: नोएडा में शुरू हुआ 7 दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण, यूपी के 75 जिलों से जुड़ेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link