Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 25, 2026

कब थमेगा सिलसिला? आम जनता पर फिर मार, पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

 सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई (Petrol-Diesel Price Hike) की मार पड़ रही है. महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है. चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी है. अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है. 


पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को की गई बढ़ोतरी पर नजर डालें, तो तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये का इजाफा किया गया है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.


चार बार में ऐसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

बीते 10 दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक पर नजर डालें, तो तेल कंपनियों ने एक बार में तेज बढ़ोतरी करने के बजाय साल 2022 के मार्च-अप्रैल महीने की तरह ही धीरे-धीरे इजाफा करने के फॉर्मूला अपनाया है. देश में चार बार में हुए Petrol-Diesel Price Hike के सिलसिले को देखें, तो 15 मई को 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद 19 मई को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 90 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया.


महंगाई का तीसरा अटैक 23 मई को हुआ, जब पेट्रोल 87 पैसे, तो डीजल का दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया. अब चौथा अटैक सोमवार 25 मई को दिया गया है और एक झटके में दोनों फ्यूल को 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ा दिया गया है. 


दिल्ली में 100 रुपये के पार पेट्रोल

ताजा बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम (Petrol Price In Delhi) 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है. पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 102.12 रुपये और डीजल का दाम 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल अब 113.51 रुपये, जबकि डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.


मुंबई में ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल प्राइस (Mumbai Petrol Price) 111.21 रुपये और डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर, वहीं चेन्नई 1 लीटर पेट्रोल का दाम 107.77 रुपये और डीजल का भाव 99.55 रुपये पर पहुंच गया है. 


2022 जैसा बढ़ोतरी का सिलसिला 

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान चरम पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतों के चलते मार्च-अप्रैल 2022 के बीच तेल कंपनियों ने लगातार 13 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे. इनमें 10 बार 80 पैसे का इजाफा किया गया था. उस समय इंडियन ऑयल ने 15 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थीं. क्या वही सिलसिला फिर से देखने को मिलेगा, इसे लेकर अधिकारी ने बताया कि उनके मन में 2022 में हुई कीमतों में बढ़ोतरी से कोई तुलना नहीं है.

कब थमेगा सिलसिला? आम जनता पर फिर मार, पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link