Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 4, 2026

आरओ/एआरओ भर्ती दो साल बाद फिर होगी

 आरओ/एआरओ भर्ती दो साल बाद फिर होगी



प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की भर्ती दो साल बाद फिर जारी होगी। आयोग की ओर से एक आरटीआई में कहा गया है कि यूपी सचिवालय से समीक्षा अधिकारी के 92 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 कुल 359 पदों का अधियाचन मिल चुका है। अन्य से अधियाचन प्राप्त किया जा रहा है। इससे पहले आयोग ने आरओ/एआरओ का विज्ञापन जारी किया था। 25 जुलाई 2025 को हुई परीक्षा में 42.29% अभ्यर्थी बैठे थे।

आरओ/एआरओ भर्ती दो साल बाद फिर होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link