Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 4, 2026

आंधी में कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, लिंटर में आई दरार, टला बड़ा हादसा

 आंधी में कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, लिंटर में आई दरार, टला बड़ा हादसा

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में रविवार रात आई तेज आंधी के कारण एक परिषदीय स्कूल की बिल्डिंग पर विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में स्कूल की छत के लिंटर में दरार आ गई। राहत की बात यह रही कि घटना रात में हुई, अन्यथा दिन में बच्चों और शिक्षकों के मौजूद रहने पर बड़ा हादसा हो सकता था।


आंधी में गिरा विशाल पेड़

ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू के दरियापुर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर रविवार रात तेज आंधी के दौरान एक बड़ा सिंबल का पेड़ गिर गया। सोमवार सुबह जब स्कूल खुला तो शिक्षक और बच्चे स्कूल परिसर में गिरे पेड़ को देखकर हैरान रह गए। पेड़ गिरने से विद्यालय की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है और छत के लिंटर में दरार आ गई है।


144 छात्र पढ़ते हैं स्कूल में

विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कुल 144 विद्यार्थी नामांकित हैं। मुख्य अध्यापिका सहित आठ शिक्षक यहां बच्चों को पढ़ाते हैं। पेड़ गिरने की घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


अधिकारियों को दी गई सूचना

मुख्य अध्यापिका इंदु वर्मा ने घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान धूम सिंह को दी। घटना के बाद अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।

अभिभावकों ने जर्जर और क्षतिग्रस्त कक्षों में पढ़ाई न कराने की मांग की है।


क्षतिग्रस्त कक्ष में पढ़ाई पर रोक

खंड शिक्षा अधिकारी राज मोहन गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों से पेड़ गिरने की सूचना मिली है। यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है। फिलहाल गिरे हुए पेड़ को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है और जिस कक्षा में नुकसान हुआ है, वहां शिक्षण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

आंधी में कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, लिंटर में आई दरार, टला बड़ा हादसा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link