Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 4, 2026

UPTET संशोधन अपडेट: सुधार का अंतिम मौका, जल्द खुलेगी Correction विंडो

 लखनऊ।

UPTET अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपना शुल्क (Fee Payment) सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, वही आगामी सुधार (Correction) विंडो खुलने पर अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

👉 Portal Link (OTR/Login):

UPTET OTR Portal Login Here


वर्तमान में आवेदन (Form Fill) की प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो चुकी है और अब नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। अब अभ्यर्थियों को केवल सुधार विंडो के खुलने का इंतजार है, जिसे जल्द ही आधिकारिक रूप से सक्रिय किया जाएगा।



📢 महत्वपूर्ण सूचना:

यह सुधार का अंतिम अवसर होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म में हुई किसी भी गलती को ध्यानपूर्वक जांचकर सही करें, क्योंकि इसके बाद संशोधन का कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।


✔️ केवल फीस जमा करने वाले अभ्यर्थी ही कर सकेंगे सुधार

✔️ आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है समाप्त

✔️ जल्द खुलेगी Correction विंडो


UPTET 2026 में इस बार One Time Registration (OTR) प्रणाली लागू की गई है, जिसके बिना आवेदन करना संभव नहीं है । ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण सुरक्षित रखने और समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक सुधार करने की सलाह दी जाती है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके

UPTET संशोधन अपडेट: सुधार का अंतिम मौका, जल्द खुलेगी Correction विंडो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link