Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 4, 2026

“योगी की पाती”: सोशल मीडिया के सही उपयोग और सुरक्षित भविष्य का संदेश युवाओं के नाम

“योगी की पाती”: सोशल मीडिया के सही उपयोग और सुरक्षित भविष्य का संदेश युवाओं के नाम 

मेरे प्यारे बच्चों,


आज अनेक युवा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के मोहजाल में पड़कर घरों के अंदर और सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार बाइक एवं कार पर करतब दिखाने, रेलवे ट्रैक पर और ट्रेन के दरवाजों से लटककर वीडियो बनाने, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे और यहां तक कि पानी की टंकियों पर खतरनाक ढंग से सेल्फी लेने जैसे जोखिम उठा रहे हैं। यह न केवल उनके लिए घातक है, बल्कि उनके अपनों के सपनों को भी क्षणभर में तोड़ सकता है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं इसकी साक्षी हैं।


लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर न लगाएं। 'रील' और 'रियल' में अंतर करना सीखिए। 


प्रिय अभिभावकों, मैं कुछ बातें आपसे भी कहना चाहता हूं। सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान और सकारात्मक अभिव्यक्ति के लिए होना चाहिए। यह आपका भी दायित्व है कि आपके बच्चे समय का सदुपयोग करें। अपने बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें।



“योगी की पाती”: सोशल मीडिया के सही उपयोग और सुरक्षित भविष्य का संदेश युवाओं के नाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link