Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 26, 2026

ग्रीष्म अवकाश में भी लग सकती है ड्यूटी

ग्रीष्म अवकाश में भी लग सकती है ड्यूटी

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में एक जून से 11 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी एक अन्य आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश निर्धारित शर्तों के अधीन प्रभावी रहेगा। विवि प्रशासन के अनुसार, ग्रीष्मावकाश में परीक्षा, मूल्यांकन, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरत पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सकेगी।




कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और निदेशक आवश्यक शिक्षकों की सूची कुलसचिव कार्यालय को भेजेंगे।



ग्रीष्म अवकाश में भी लग सकती है ड्यूटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link