प्राथमिक के हेड और उच्च-प्राथमिक के सहायक पद समान नहीं” — TET नियमों और समायोजन पर उठे बड़े सवाल
जब पूर्व में पदोन्नति होती थी तो आपको option दिया जाता था कि आपको प्राथमिक का हेड बनना है या उच्च प्राथमिक का सहायक दोनों ही पद same promotional post माने जाते थे ।
RTE act आने के बाद situation change हो गई और ये दोनों promotional posts different हो गए ।
TET guidelines 2011 clause 7 में इसका पूरा ब्यौरा है कि दोनों TET papers different हैं और दोनों का curriculum भी अलग है ।
इसलिए आपको कहा जाता है कि आप जिस भी पद पर हैं यानी प्राथमिक लेवल पर हैं या उच्च-प्राथमिक लेवल पर हैं उसी लेवल का TET होना चाहिए ।
समायोजन का सबसे बड़ा झोल है ये विभाग अब भी इस गलती को जान-बूझकर कर रहा है इसलिए प्राथमिक के हेड शिक्षकों को माना करता हूँ कि आप न जाइए वरना फिर वापसी होगी । बेनिफिट कुछ होगा नहीं उल्टा promotional posts deprive होंगी और फिर अब legally आपको वापस होना पड़ेगा ।
कुछ सोच रहे हैं कि प्राथमिक का TET clear है तो अब उच्च-प्राथमिक का TET नहीं करना होगा तो भूल जाइये , कल को कोर्ट आपसे कहेगी अब ये वाला कीजिए ।
ये दोनों पद बराबर नहीं हैं ।


