Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 26, 2026

एडेड कॉलेजों में इस साल नहीं होंगे तबादले

एडेड कॉलेजों में इस साल नहीं होंगे तबादले



प्रयागराज। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के तबादले नहीं होंगे। शासन ने 31 मई तक स्थानान्तरण की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। एडेड कॉलेजों के शिक्षकों से अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं लिए गए हैं और ऑफलाइन ट्रांसफर के लिए फाइलें भी शिक्षा निदेशालय को नहीं मिली है। ऑफलाइन तबादले की प्रक्रिया इतनी लंबी है कि अब बचे हुए तीन कार्यदिवसों में पूरी करना संभव नहीं है। सोमवार को प्रयागराज पहुंची माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी अफसरों को तबादले न होने के ही संकेत दिए हैं।

एडेड कॉलेजों में इस साल नहीं होंगे तबादले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link