Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 26, 2026

लेखपाल परीक्षा पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल

 लेखपाल परीक्षा पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल परीक्षा-की सुचित दूषित करने की कोशिश की गई। अराजकतत्वों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने एक्स समेत तीन अकाउंट धारकों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया है।





वहीं, शासन के आदेश पर पूरे मामले की जांच पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त रिषभ रुणवाल, एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी की निगरानी में होगी।


परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति की तहरीर के अनुसार 21 मई 2026 को प्रदेश के 44 जिलों में 861 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम पर लगातार निगरानी के लिए अलग से टीम गठित की गई थी। टीमें लगातार निगरानी कर रही थी। इस दौरान एक्स पर नवीन शर्मा, अमित पांडेय, रौतेला रोहित धनगढ़ और शिव सिंह समेत कई अन्य के द्वारा लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर भ्रामक पोस्ट की। पोस्ट वायरल किए। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर असत्य एवं भ्रामक पोस्ट शेयर किए। इसके जरिए सरकार की छवि धूमिल करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक नवीन शर्मा बुलंदशहर के मसौता गांव का निवासी है। वहीं अमित पांडेय, रौतेला रोहित ढंगर और शिव सिंह उसके साथी बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर विभूतिखंड इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर क्राइम सेल को भी तफ्तीश में लगाया गया है। अकाउंट होल्डर के आईपी एड्रेस आदि की जानकारी जुटाई जा रही है।

लेखपाल परीक्षा पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link