Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 21, 2026

मुख्यालय नहीं छोड़ने के पत्र से शिक्षकों में मायूसी, डीआईओएस से मिले

मुख्यालय नहीं छोड़ने के पत्र से शिक्षकों में मायूसी, डीआईओएस से मिले


एटा। जिले में सभी विद्यालयों में 20 मई के बाद 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित हो जाएंगे। लेकिन मई और जून माह में कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर शिक्षकों में मायूसी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट का एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता की।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश मंत्री सत्यवीर सिंह दिवाकर, मंडलीय अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव, जिला मंत्री विजय प्रताप विंद, संगठन मंत्री डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, सदस्य रामविलास एवं सुनील कुमार यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह से वार्ता की। पदाधिकारियों ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के कुछ शिक्षक बाहरी जनपदों के रहने वाले हैं। वह ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने घर जाना चाहते हैं लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक के 15 मई के पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कोई भी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मई एवं जून माह में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इस कारण शिक्षकों में मायूसी छा गई है। इस संदर्भ में शिक्षक संघ एकजुट के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया है कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों पर परीक्षाओं में ड्यूटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जो शिक्षक वास्तव में अपने घर जाना चाहते हैं। वह विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। यदि परीक्षा में व्यवधान न होगा तो उनको जाने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।


मुख्यालय नहीं छोड़ने के पत्र से शिक्षकों में मायूसी, डीआईओएस से मिले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link