Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 21, 2026

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को सिखाएंगे नवाचार का ककहरा

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को सिखाएंगे नवाचार का ककहरा

परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के विद्यार्थियों में नवाचार की संस्कृति विकसित की जाएगी। भारत इनोवेट्स-2026 अभियान चलाकर विद्यार्थियों को गहरी तकनीक सिखाने व वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। तकनीक आधारित विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी।परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों और केजीबीवी में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए संगोष्ठी, क्विज व निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करने व उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में विद्यार्थियों में नवाचार के प्रति जिज्ञासा पैदा करने का प्रयास किया जाएगा।छोटी





कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को नवाचार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, तो आगे वह अच्छे नव प्रयोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों का नवीनतम तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। गतिविधियों को अधिक प्रभावी व सहभागितापूर्ण बनाए जाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों में बेहतर ढंग से नवाचार संस्कृति को विकसित किया जाएगा। सभी विद्यालयों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की सख्ती से निगरानी की जाएगी।

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को सिखाएंगे नवाचार का ककहरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link