Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 21, 2026

बीआरसी से हटे ‘कंप्यूटर चपरासी’, कई जगह अब भी बीईओ की मेहरबानी बरकरार

 बीआरसी से हटे ‘कंप्यूटर चपरासी’, कई जगह अब भी बीईओ की मेहरबानी बरकरार

संविदाकर्मियों का मामला : ब्लॉक संसाधन केंद्रों से जुड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर प्रशासन का शिकंजा


पीलीभीत। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर वर्षों से काम कर रहे कुछ कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। विभागीय आदेशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है।


जानकारी के अनुसार, बीआरसी पर लंबे समय से “कंप्यूटर चपरासी” के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों को हटाने के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद कई विकासखंडों में अब भी कुछ कर्मचारी बीईओ की मेहरबानी से कार्यरत बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) के निर्देशों के बाद विभागीय स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। आदेशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


सूत्रों के मुताबिक, विभाग की ओर से बीईओ कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है। जिन कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के विपरीत पाई जाएगी, उन्हें तत्काल हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


विभागीय हलकों में चर्चा है कि कई बीआरसी पर वर्षों से तैनात कर्मचारी बिना स्पष्ट आदेश के कार्य कर रहे थे। अब शासन स्तर से इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।


उधर, प्रशासनिक सख्ती के चलते संबंधित कर्मचारियों में भी हलचल मची हुई है। अधिकारियों का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





बीआरसी से हटे ‘कंप्यूटर चपरासी’, कई जगह अब भी बीईओ की मेहरबानी बरकरार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link