घर बैठे मुफ्त में सीखें एआई कोर्स का मिलेगा प्रमाण पत्र
लखनऊ, । आर्टिफिशिलय इंटेलीजेंस (एआई) अब घर बैठे ऑनइलाइन सीख सकेंगे। उप्र कौशल विकास मिशन की ओर से एआई फॉर आल कोर्स के तहत कोई भी व्यक्ति इसे सीख सकता है। तीन घंटे के इस ऑनलाइन कोर्स को पूरा करने पर उसे प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से लोगों को यह प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कौशल विकास मिशन की https://www.upsdm.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। व्यावसायिक शिक्षा,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल की ओर से एआई के बढ़ते उपयोग को देखते हुए नागरिकों को इसका ज्ञान देने के निर्देश दिए गए हैं। वैश्विक आईटी संस्था ओरेकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से यह कार्यक्रम युवाओं, विद्यार्थियों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी शुरू किया जा रहा है।

