Milk Price Hike From Today: आज से देश में दूध महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें New Rates
श में आज से दूध महंगा (Milk Price Hike In India ) हो गया है. बुधवार को देर शाम इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है. जी हां, दोनों ही कंपनियों के दूध की नई बढ़ी हुई कीमतें 14 मई 2026 से लागू हो गई हैं.
और पढ़ें
जहां एक ओर Amul Milk की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है, तो वहीं Mother Dairy के पैकेज्ड दूध की कीमत में भी प्रति लीटर इतना ही इजाफा किया गया है. कंपनियों ने इस प्राइस हाइक के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया है.
1 लीटर Amul दूध का ये नया रेट
देश में महंगाई का बम फोड़ते हुए अमूल ने अपने दूध की कीमतों में करीब सालभर बाद बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी ने बीते साल 1 मई 2025 को आखिरी बाद मिल्क प्राइस हाइक का झटका दिया था और अब 14 मई से इसके दूध की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं. अमूल दूध की कीमतों में इजाफे (Amul Milk Price Hike) पर नजर डालें, तो दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

