Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 15, 2026

बेवफाई से आहत प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे शिक्षिका और उसके घरवालों के नाम

 बेवफाई से आहत प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे शिक्षिका और उसके घरवालों के नाम

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने प्रेमिका की धोखेबाजी से दुखी होकर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस घटना को उन्होंने कॉलेज परिसर में ही अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



चौरी चौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी दिनेश सिंह यादव गांव के पूर्व प्रधान है। गांव में ही उनकी दिवंगत पत्नी पार्वती देवी के नाम से एक इंटर कॉलेज स्थापित है, जिसके वह प्रबंधक हैं और उनका 30 वर्षीय बड़ा बेटा धीरज सिंह कॉलेज में शिक्षक होने के साथ ही प्रिंसिपल भी था।


छोटा भाई पहुंचा तो जानकारी हुई


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोज की तरह वह भोजन करने के बाद अपने विद्यालय में बने कमरे में सोने चला गया, लेकिन रविवार की सुबह देर तक घर वापस नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई को चिंता हुई। वह उसे जगाने कॉलेज पहुंचा। कई आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे शक हुआ और उसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सामने ही भाई का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ पाया। यह देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, धीरज अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे बड़ा था।


मृतक ने प्रेमिका को मौत के लिए जिम्मेदारी ठहराया


पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट और स्टेटस से जानकारी मिली है कि मृतक का प्रेम संबंध इसी स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका से था। मृतक के अनुसार दोनों रिलेशनशिप में थे और उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध स्थापित हो चुके थे। मोबाइल पर स्टेटस के रूप में लगाए गए सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी प्रेमिका और उसके घर वाले हैं। प्रेमिका ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी न करने की बात कह कर मुझे धोखा दिया है, जबकि मेरे और उसके परिवार वालों के बीच शादी के संदर्भ बातचीत हो चुकी थी, लेकिन अब वह मुकर रहे हैं। उन लोगों ने मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सुसाइड नोट में लड़की वालों की तरफ से मृतक को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है।




पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है


इस घटना के बारे में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि चौरी चौरा थाना क्षेत्र के युवक ने खुदकुशी की है। उसके मोबाइल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसने मौत के लिए एक युवती और उसके परिजनों को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बेवफाई से आहत प्रिंसिपल ने स्कूल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे शिक्षिका और उसके घरवालों के नाम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link