Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 15, 2026

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की आज से बढ़ा दी गई कीमत, जानें पटना से जयपुर तक के रेट

 Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की आज से बढ़ा दी गई कीमत, जानें पटना से जयपुर तक के रेट



ट्रोल-डीजल और CNG की आज से बढ़ा दी गई कीमत

Source : ABPLive

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये बढ़ाईं.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार और पश्चिम एशिया तनाव कारण.

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी भी 2 रुपये महंगी.

महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं.

Petrol-Diesel Latest Rate on May 15: लंबे समय से जिस चीज की अटकलें लगाई जा रही थीं, आखिरकार आज वही हुआ. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह लगभग चार सालों में रिटेल ईंधन की दरों में किया गया पहला बदलाव है.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते यह बड़ा कदम उठाया गया. पेट्रोल-डीजल के साथ दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें भी 2 रुपये बढ़ा दी गई हैं. आज से दिल्ली के अलावा  नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सीएनजी 2 रुपये महंगी मिलेगी. यह इस क्षेत्र में रह रहे लोगों पर महंगाई की दोहरी मार है. 

आपके शहर में कितनी है ताजा कीमत?

नोएडा के चौधरी ऑटोमोबाइल्स पर सुबह साढ़े छह बजे के करीब डीजल के दाम 91.02 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 97.78 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह से XP95 का दाम 106.35 रुपये प्रति लीटर और XG का दाम ₹96.63 रुपये प्रति लीटर है. 

 

वहीं, जयपुर के ARIHANT FILLING & SERVICE STATION में आज कीमतों में बढ़ोतरी के साथ डीजल 93.23 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 107.99  रुपये प्रति लीटर, XP95 117.28 रुपये प्रति लीटर और XG 98.68  रुपये प्रति लीटर है.


पटना के AUTO CARE CENTRE में आज कीमतें बढ़ाई जाने के बाद डीजल का रेट 94.63 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये प्रति लीटर और XP95 की कीमत अब 117.46  रुपये प्रति लीटर है.

गुरुग्राम के जनता फिलिंग स्टेशन पर अपडेटेड कीमतें इस प्रकार हैं- डीजल 91.10 रुपये प्रति लीटर, पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर XP100 163.00 रुपये प्रति लीटर, XP95 107.45 रुपये प्रति लीटर.

महानगरों में बदले हुए दाम

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत अब 108.45 रुपये और डीजल की कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर है.

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें क्रमश: 97.77 और 90.67 रुपये प्रति लीटर है. 

मुंबई में पेट्रोल की कीमत आज से 106.54 रुपये और डीजल की कीमत 93.03 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नईमें आज पेट्रोल 103.84 और डीजल 95.39 रुपये में बिक रहा है.

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की आज से बढ़ा दी गई कीमत, जानें पटना से जयपुर तक के रेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link