Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 9, 2026

शिक्षक दंपती को ट्रान्सफर का मौका, 20 जून तक भेजे जाएंगे आवेदन

शिक्षक दंपती को ट्रान्सफर का मौका, 20 जून तक भेजे जाएंगे आवेदन

 बदायूं। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए तबादला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत इस बार पति-पत्नी दोनों के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत होने की स्थिति में भी पारस्परिक सुविधा और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तबादले का अवसर मिलेगा। इससे लंबे समय से अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।






बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, इच्छुक शिक्षक अपने आवेदन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण करने के बाद बीएसए उन्हें 20 जून तक ऑनलाइन माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद को अग्रसारित करेंगे। इसके बाद परिषद स्तर पर पात्रता और नियमों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।






पति-पत्नी दोनों के शिक्षक होने की स्थिति में आवेदन के साथ विवाह प्रमाणपत्र, नियुक्ति एवं सेवा संबंधी अभिलेख सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपूर्ण अभिलेखों वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। तबादला प्रक्रिया को लेकर जिले के शिक्षकों में उत्सुकता बढ़ गई है। कई शिक्षक वर्षों से पारिवारिक कारणों और लंबी दूरी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में नई व्यवस्था से उन्हें अपने परिवार के नजदीक तैनाती मिलने की उम्मीद है।






बीएसए नवीन कुमार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की आशंका न रहे।

शिक्षक दंपती को ट्रान्सफर का मौका, 20 जून तक भेजे जाएंगे आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link