अब किराए के घर को कहें बाय-बाय! PM आवास योजना के तहत बनेंगे एक करोड़ नए मकान; जानिए आवेदन करने का तरीका
अगर आप भी किसी शहर में किराए के मकान में रहते हैं या आर्थिक तंगी की वजह से अभी तक अपना खुद का घर नहीं बना पाए हैं, तो केंद्र सरकार Central government आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है.सरकार government ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के अगले चरण का आगाज कर दिया है.
इस योजना Yojna के तहत देश Desh भर में 1 करोड़ crore नए शहरी परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है. आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही इस योजना का आधिकारिक ऐलान office announcement इसके ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल पर भी शेयर किया गया है, जिसमें लोगों से जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है.
कौन-कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ? (Eligibility)
इस योजना Yojna का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों family के अपने घर का सपना पूरा करना है. इसके तहत निम्नलिखित श्रेणियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
बिना पक्के मकान वाले परिवार: योजना Yojna का लाभ केवल उन्हीं शहरी परिवारों family को मिलेगा जिनके पास देश Desh में कहीं भी अपना कोई पक्का मकान नहीं है.
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): समाज के सबसे पिछड़े और गरीब परिवारों family को इसमें पहली प्राथमिकता मिलेगी.
LIG (निम्न आय वर्ग): कम और मध्यम आय वाले परिवारों family को भी इस योजना Yojna के दायरे में रखा गया है ताकि वे भी अपना मकान ले सकें.
आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी ?
PMAY-U 2.0 का फॉर्म from भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट्स documents एकदम तैयार हों, ताकि आवेदन के समय कोई दिक्कत न आए.
आवेदक का पहचान और नागरिकता विवरण (जैसे आईडी कार्ड)
परिवार के सभी सदस्यों का पहचान विवरण
आवेदक का चालू/एक्टिव बैंक खाता (Bank Account Details)
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
जमीन से जुड़े जरूरी कागजात (यदि आप अपनी जमीन पर घर बना रहे हैं)
कैसे करें आवेदन ?
अगर आप इस योजना Yojna की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आवेदन करने के दो बेहद आसान तरीके हैं.
पहला तरीका (Online Portal): आप सीधे योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmay-urban.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
दूसरा तरीका (QR Code): मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोस्ट में दिए गए QR Code को अपने मोबाइल mobile से स्कैन scan करके भी सीधे आवेदन पेज Page पर पहुंचा जा सकता है.
