सरप्लस शिक्षकों की सूची पर 22 तक मांगी आपत्तियां
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद में सरप्लस (अधिशेष) चिह्नित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित शिक्षकों से 22 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराने को कहा है।
जारी आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा शासन के आदेशों के अनुपालन में जिले में छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर सरप्लस शिक्षकों का निर्धारण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत जिला स्तरीय समिति द्वारा तैयार सूची को सार्वजनिक किया गया है, ताकि यदि किसी शिक्षक को सूची में शामिल किए जाने पर आपत्ति हो तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पक्ष रख सके।

