Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 20, 2026

जेल पहुंचते ही खामोश हुई निलंबित बीएसए, पति और देवर ने की मुलाकात

 जेल पहुंचते ही खामोश हुई निलंबित बीएसए, पति और देवर ने की मुलाकात

देवरिया। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण में गिरफ्तार निलंबित बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव जेल पहुंचने के बाद काफी शांत और तनावग्रस्त नजर आईं। जेल सूत्रों के अनुसार महिला बैरक में दाखिल होने के बाद उन्होंने अन्य बंदियों से ज्यादा बातचीत नहीं की और देर रात तक गुमसुम बैठी रहीं। मामले की संवेदनशीलता और हाई प्रोफाइल प्रकृति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है।




जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा पुलिस ने 25 हजार रुपये की इनामी शालिनी श्रीवास्तव को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाने के बाद उनसे पूछताछ की गई और फिर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।



जेल सूत्रों के अनुसार, जेल पहुंचने के बाद शालिनी श्रीवास्तव तनाव में दिखीं। उन्होंने भोजन तो किया, लेकिन अन्य बंदियों से कोई विशेष बातचीत नहीं की। जेल मैनुअल के अनुसार उनकी प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।


इसी बीच गुरुवार को शालिनी श्रीवास्तव के पति सौरभ कुमार सिन्हा और देवर जिला कारागार पहुंचे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों ने उनसे मुलाकात की। परिवार की ओर से उन्हें कपड़े और दैनिक उपयोग का सामान भी उपलब्ध कराया गया।


सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि मामला संवेदनशील और हाई प्रोफाइल होने के कारण शालिनी श्रीवास्तव की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जेल कर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जेल पहुंचते ही खामोश हुई निलंबित बीएसए, पति और देवर ने की मुलाकात Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link