Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 20, 2026

भयंकर गर्मी में परिषदीय विद्यालयों का समय घटाने की मांग

 भयंकर गर्मी में परिषदीय विद्यालयों का समय घटाने की मांग

शाहजहांपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार से खुले परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चिंता जताई है। संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की छुट्टी दोपहर 2 बजे के बजाय 12:30 बजे करने की मांग की। शिक्षक संघ का कहना है कि वर्तमान में जिले में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश विद्यालयों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में रोकना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।



 प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित पत्र बीएसए को सौंपते हुए विद्यालयों का समय 12:30 बजे तक निर्धारित करने की मांग की। इस दौरान रत्नाकर दीक्षित, भुवनेश गुप्ता, सचिन मिश्रा, अरविंद वर्मा और संजीव दीक्षित मौजूद रहे।





भयंकर गर्मी में परिषदीय विद्यालयों का समय घटाने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link