Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 16, 2026

शिक्षकों को निशुल्क फार्म 16 देने का आदेश बेअसर

 शिक्षकों को निशुल्क फार्म 16 देने का आदेश बेअसर

प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को आयकर रिटर्न फाइल करने के लिए फार्म 16 निःशुल्क उपलब्ध कराने के आदेश बेअसर है।






शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने दो साल पहले 24 मार्च 2024 को इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इसके लिए वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों के खाते में दो साल से बजट भी भेजा जा रहा है, लेकिन प्रयागराज में फार्म-16 के नाम पर शिक्षकों और कर्मचारियों से वसूली के आरोप लग रहे हैं। शिक्षक संगठन पिछले चार महीने से डीआईओएस और लेखाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं लेकिन नि:शुल्क फार्म 16 नहीं मिल रहा।




अब 31 जुलाई को आयकर रिटर्न दाखिल करने के साथ ही शिक्षक रुपये देकर फार्म 16 लेने के लिए विवश हैं। यही नहीं शिक्षकों के वेतन से आयकर के नाम पर जो कटौती की गई है वह अभी तक इनकम टैक्स में क्रेडिट ही नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि यदि 20 जुलाई तक शिक्षकों को नि:शुल्क फॉर्म 16 उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।




इस संबंध में डीआईओएस संतोष कुमार राय का कहना है कि नि:शुल्क फार्म 16 उपलब्ध कराने के लिए फर्म का चयन होना है। इसके लिए जेम पोर्टल पर टेंडर जारी कर रहे हैं। सभी शिक्षकों-कर्मचारियों को समय से नि:शुल्क फार्म 16 उपलब्ध कराएंगे।

शिक्षकों को निशुल्क फार्म 16 देने का आदेश बेअसर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link