Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 16, 2026

डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्रों में बढ़ रही हताशा’

 डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्रों में बढ़ रही हताशा’

नई दिल्ली, वि. सं.। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के डिजिटल मार्किंग सिस्टम पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि इस मूल्यांकन प्रक्रिया में लगातार बढ़ने वाली समस्याएं दिख रही हैं, जिससे छात्रों में भारी हताशा है।






शीर्ष अदालत ने बच्चों की परेशानी और डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया की कमियों पर संज्ञान लेते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से अदालत की मदद करने का आग्रह किया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ मामले की सनुवाई कर रही है। वहीं, सॉलिसिटर जनरल मेहता ने पीठ को भरोसा दिया, छात्रों की शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। साथ ही एस. राधा चौहान कमेटी का गठन किया गया है। पीठ ने केंद्र से इस मुद्दे पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्रों में बढ़ रही हताशा’ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link