Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 16, 2026

रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर शिक्षामित्र व शिक्षिका में विवाद

 रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर शिक्षामित्र व शिक्षिका में विवाद

Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय अयाना में प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के दौरान विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हो गई। मंगलवार सुबह विद्यालय समय से नहीं खुला। इसके बाद उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमृत प्रकाश पांडेय स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। उन्होंने कार्यभार सहायक अध्यापक अजय कुमार को सौंपा था। बाद में अजय कुमार के भी अवकाश पर जाने पर विद्यालय की चाबी शिक्षामित्र नूरीना मुबारक को दे दी गई थी। बताया गया कि मंगलवार सुबह शिक्षामित्र के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने से सहायक अध्यापिका शिखा मिश्रा, दीपिका कटियार, शिक्षामित्र रेखा सेंगर तथा छात्र-छात्राएं विद्यालय के बाहर इंतजार करते रहे।



सुबह करीब 7:50 बजे विद्यालय का ताला खुलने के बाद उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर शिक्षामित्र और सहायक अध्यापिका के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। सहायक अध्यापिका शिखा मिश्रा ने शिक्षामित्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय के स्टाफ और बच्चों से घटना की जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि सहायक अध्यापिका की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर शिक्षामित्र व शिक्षिका में विवाद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link