Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 16, 2026

फर्जी मेडिकल से छुट्टी जानी वाली शिक्षिका की होगी जांच

 फर्जी मेडिकल से छुट्टी जानी वाली शिक्षिका की होगी जांच

बागपत। फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र लेकर छुट्टी जाने वाली शिक्षिका के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका पर फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर अवकाश लेने और विदेश में घूमने का आरोप लगाया गया था। इस फर्जी मेडिकल के आधार पर वह11 माह अवकाश पर रही है। इस प्रकरण में बेसिक शिक्षा विभाग पर भी सवाल खड़े किए गए है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि इस प्रकरण की अपने स्तर से जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिला तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।




 

 जानकारी में आया है कि शिक्षिका का पति विदेश में एंबेसी में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इसी तरह का प्रकरण अभी कुछ दिन पूर्व हुआ था। जिसमें एक शिक्षिका बिना अनुमति के विदेश चली गई थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि फर्जी मेडिकल बनाए जाने के मामले में डीएम को भी पत्राचार किया है।



फर्जी मेडिकल से छुट्टी जानी वाली शिक्षिका की होगी जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link