इंस्पायर-मानक के लिए ऑनलाइन नामांकन आज से
बरेली। छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार (इनोवेशन) की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर-मानक पुरस्कार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है। जिला कोऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि इस पहल के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र अपने मौलिक और तकनीकी विचारों, नए उपकरणों, मशीनों या गैजेट्स से जुड़े नवाचारों को प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक स्कूल को अपने छात्रों की ओर से अधिकतम पांच सर्वश्रेष्ठ और अनूठे विचार भेजने की अनुमति दी गई है।
स्कूल इन नामांकनों को इंस्पायर-मानक के आधिकारिक वेब पोर्टल या उनके समर्पित मोबाइल एप के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है।
