समायोजन आदेश ~
31,685 शिक्षक सरप्लस किये गए हैं -
विभाग द्वारा 8 प्रकार की सूचियां वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं।
यदि आपका नाम सरप्लस सूची में है या सूची में आपके संबंध में कोई तथ्य/डेटा गलत है, तो ध्यान से यह प्रक्रिया पूरी करें ।
27 जुलाई 2026 तक संबंधित BEO कार्यालय में Offline Objection दाखिल करें।
आपत्ति में स्पष्ट लिखें कि किस सूची के किस कॉलम में क्या गलती है।
BEO कार्यालय से आपत्ति की प्राप्ति (Receipt) अवश्य लें।
प्राप्ति पर मुहर और क्रमांक जरूर देखें तथा उसकी कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
BEO में आपत्ति दाखिल करने के बाद उसकी प्राप्ति वाली कॉपी की Photocopy Speed Post से Secretary, Uttar Pradesh Board of Basic Education, Prayagraj को एक सप्ताह के भीतर भेजें।
सिर्फ BEO में आपत्ति दाखिल करना पर्याप्त नहीं है।
Secretary को Speed Post से कॉपी भेजना भी अनिवार्य है।
यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो कोर्ट के आदेश के अनुसार आपकी आपत्ति दाखिल मानी ही नहीं जाएगी।
किन मामलों में आपत्ति महत्वपूर्ण है ~
सूची में गलत डेटा/गलत तथ्य दर्ज होने पर।
यदि Senior Teacher को Surplus किया गया है और उसी विद्यालय में पिछले 5 वर्षों में उनसे Junior Teacher की नियुक्ति हुई है।
यदि किसी शिक्षक को पिछले 5 वर्षों के Redeployment के कारण Surplus किया गया है, तो इस संबंध में आपत्ति अलग से चिन्हित कराएं। ऐसे मामले पर अंतिम निर्णय Secretary नहीं लेंगे, बल्कि मामला हाईकोर्ट के समक्ष रहेगा।
जहां शिक्षक की पोस्टिंग/तैनाती को 5 वर्ष से अधिक हो चुके हैं, वहां First Come, First Go यानी Seniority के सिद्धांत को लागू करने की बात कही गई है।
27 जुलाई 2026 — BEO कार्यालय में Objection दाखिल करने की अंतिम तारीख।
आपत्ति प्राप्त होने के 1 सप्ताह के भीतर — प्राप्ति वाली कॉपी Secretary को Speed Post से भेजनी है।
1 अगस्त 2026 — BEO द्वारा सभी आपत्तियां Secretary को भेजी जानी हैं।
5 अगस्त 2026 — मामले की अगली सुनवाई।
10 अगस्त 2026 के आसपास — आपत्तियों के निस्तारण की रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध होने की उम्मीद।
सभी प्रभावित शिक्षक ध्यान दें-
यदि आप Surplus List में हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
अपनी आपत्ति समय से दाखिल करें, BEO से प्राप्ति लें और उसकी कॉपी Secretary को Speed Post से भेजना बिल्कुल न भूलें।
#rana
