Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 21, 2026

347 शिक्षक सरप्लस, कोर्ट के आदेश के बाद होगा समायोजन

 347 शिक्षक सरप्लस, कोर्ट के आदेश के बाद होगा समायोजन

फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर किए गए आकलन में 347 शिक्षक सरप्लस (अधिक) हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के समायोजन की तैयारी पूरी कर ली है। न्यायालय से आदेश मिलते ही उन्हें शिक्षक विहीन अथवा कम शिक्षक वाले विद्यालयों में तैनात किया जाएगा।





जिले में 1576 प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। 305 प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 331 शिक्षक सरप्लस पाए गए हैं। इसके अलावा 13 जूनियर हाईस्कूलों के 16 शिक्षक भी सरप्लस की सूची में शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों को ऐसे विद्यालयों में भेजने की योजना बनाई जा रही है, जहां शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।






शासन के निर्देशों के अनुसार छात्र संख्या के सापेक्ष शिक्षकों की उपलब्धता का आकलन किया गया है। जिन विद्यालयों में निर्धारित मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं, वहां के शिक्षकों को सरप्लस माना गया है। दूसरी ओर जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां इनका समायोजन किया जाएगा, जिससे सभी विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात संतुलित हो सके। सरप्लस शिक्षकों के समायोजन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी कारण बेसिक शिक्षा विभाग फिलहाल अंतिम आदेश का इंतजार कर रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट से अनुमति मिलते ही समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



347 शिक्षक सरप्लस, कोर्ट के आदेश के बाद होगा समायोजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link