Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 21, 2026

भरत तिवारी नहीं, महादेव हैं हम...युवक ने प्रधानाचार्य को ढाई मिनट में दीं 43 गालियां, वीडियो वायरल

 भरत तिवारी नहीं, महादेव हैं हम...युवक ने प्रधानाचार्य को ढाई मिनट में दीं 43 गालियां, वीडियो वायरल

प्रधानाचार्य को 43 गालियां दीं। उसने कहा कि भरत तिवारी नहीं, महादेव हैं हम..अब तुम स्कूल आओ और हमारा तांडव देखो। उसने फोन पर खुलेआम धमकी भी दी। स्कूल में पढ़ाई न होने और शिक्षिकों के नियमित स्कूल न आने के आरोप भी लगाए हैं। सोशल मीडिया पर इसका ऑडियो/वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि updatemarts इस वायरल ऑडियो/वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।








नरायनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल के बाद सोमवार को 3:36 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें स्कूल के अंदर प्रधानाचार्य के सामने बैठा युवक स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाता दिख रहा है। युवक को उग्र देख प्रधानाध्यापक वीडियो बनाने लगते हैं तो वह कहता है कि तुमसे खुद का घर तो संभलता नहीं है, चले हो स्कूल संभालने। बच्चों को पढ़ाते नहीं हो..सरकार से किस बात का रुपया ले रहे हो, एक दिन स्कूल आते हो फिर दो दिन नहीं आते हो।




 


मूंछो पर बार-बार ताव देता रहा युवक


मूंछों पर बार-बार ताव देता दिख रहा युवक कहता है कि भरत तिवारी नहीं, महादेव हैं हम..तुम लोग जल्द ही यहां मेरा तांडव देखोगे। इससे पहले वायरल दो मिनट 20 सेकेंड के वायरल ऑडियो में उसने प्रधानाचार्य को 43 गालियां दी। इस संबंध में प्रधानाध्यापक सरल मोहन उत्तम ने बताया कि गांव का एक युवक पिछले एक सप्ताह से विद्यालय में आकर मोबाइल फोन से वीडियो बनाता है और शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करता है। सोमवार सुबह फिर विद्यालय पहुंचा और शिक्षिकाओं के सामने अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर वहां से चला गया लेकिन फोन कर काफी गाली-गलौज की। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।




 पुलिस के सामने मारपीट का वीडियो वायरल


वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ जिले में भी एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पुलिस के सामने एक युवक की पिटाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मानधाता थाना क्षेत्र के लिलौली गांव निवासी राजू कुमार सोमवार दोपहर घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाते हुए उस पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तब भी लोग उसकी पिटाई करते रहे। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

भरत तिवारी नहीं, महादेव हैं हम...युवक ने प्रधानाचार्य को ढाई मिनट में दीं 43 गालियां, वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link