Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 21, 2026

यूपी में मॉनसून का खतरनाक रुख, 12 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

 यूपी में मॉनसून का खतरनाक रुख, 12 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश आफत बन गई है। बीते 24 घंटों के दौरान तेज बारिश में शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के टाह खुर्द कलां गांव में तीन मकान ढह गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पीलीभीत में भी मूसलाधार बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। इसके चलते परिषदीय स्कूलों में 21 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय ने 12 जिलों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 31 जिलों में बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है। 25 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट है।








मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के ज्यादातर जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान बहेड़ी (बरेली)में 174, मुहम्मदी (खीरी) में 160, बिलासपुर (रामपुर) में 152.4, पवायां (शाहजहांपुर) में 150.3, महसी (बहराइच) में 127, भिनगा (श्रावस्ती) में 122, हसनगंज (उन्नाव) में 119 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। चंदौली में 111, बलिया (बलिया) में 105.2, कैसरगंज (बहराइच) में 90, सकलडीहा (चंदौली)में 84, तुलसीपुर (बलरामपुर) में 83, सिरौली गौसपुर तहसील (बाराबंकी)में 75, कर्नलगंज (गोंडा) में 68, खीरी लखीमपुर (खीरी)में 65.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।




इन जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना


बलरामपुर , श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस पास के क्षेत्र




इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना


गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन एवं आस पास के क्षेत्र।




भारी वर्षा की संभावना


प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र।

यूपी में मॉनसून का खतरनाक रुख, 12 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link