Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 25, 2026

लोक सेवा आयोग के सवर्णों को 50 फीसदी आरक्षण देने का झूठा दावा

लोक सेवा आयोग के सवर्णों को 50 फीसदी आरक्षण देने का झूठा दावा

प्रयागराज, । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक और कूटरचित जानकारी प्रसारित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक्स हैंडल के जरिए आयोग पर सवर्णों को 50 फीसदी आरक्षण देने का झूठा दावा किया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने आयोग के अनुभाग अधिकारी की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी वकार अहमद अंसारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुकेश कुमार वर्मा अपने एक्स हैंडल पर यह प्रचारित कर रहा है कि उप्र लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हलफनामा देकर सवर्णों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात स्वीकार की है। लोक सेवा आयोग के मुताबिक यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। पुलिस को दी तहरीर में आयोग की ओर से कहा गया है कि इस तरह की गलत और भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों और आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही ऐसी असत्यापित सूचनाओं से सामाजिक समरसता प्रभावित होने और वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच के साथ ही आरोपी की पहचान और भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

लोक सेवा आयोग के सवर्णों को 50 फीसदी आरक्षण देने का झूठा दावा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link