50 हजार शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट नहीं
पटना। ई-शिक्षा कोष पर 50 हजार से अधिक शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट नहीं है। इससे तबादले में समस्या खड़ी हो सकती है। शिक्षा विभाग ने इस पर नाराजगी जताई। साथ ही अंतिम अवसर देते हुए कहा कि 28 अगस्त तक प्रोफाइल दुरुस्त किया जाए, नहीं तो तबादलों और अन्य प्रशासनिक कार्रवाइयों में समस्याओं का सामना करना होगा। तबादले की कुछ प्रक्रियाओं के लिए जो शिक्षक पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें इससे बाहर रखा गया है। पोर्टल पर प्रोफाइल शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण का रिकॉर्ड, स्थानिक जानकारी और सेवा संबंधी आंकड़े अपडेट करना अनिवार्य है। विभाग का कहना है कि सही और अद्यतन जानकारी के बिना न तो ट्रांसफर सिस्टम सही ढंग से काम कर पाएगा और न ही किसी भी तरह की प्रमोशन अथवा प्रशिक्षण का सटीक लाभ दिया जा सकेगा। कई शिक्षकों ने कहा है कि तकनीकी दिक्कतें, पोर्टल की जटिलता और प्रशिक्षण की कमी प्रमुख कारण हैं
