Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 25, 2026

शिक्षक दिवस पर इंडिया गेट से सीजेपी का मार्च, 5 सितंबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान

शिक्षक दिवस पर इंडिया गेट से सीजेपी का मार्च, 5 सितंबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली। कौंकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।


पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया कि शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर बढ़ेगा। पार्टी के अनुसार मार्च का नेतृत्व नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले पीड़ितों और पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए लोगों के परिजन करेंगे।




देशभर से छात्रों और युवाओं को जोड़ने की तैयारी

सीजेपी ने देशभर के छात्रों और युवाओं से मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय केंद्र सरकार ने कार्रवाई में देरी की है।


पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है और वादों को लागू करने में देरी की जा रही है।


बच्चों को खोने वाले परिवार सबसे आगे होंगे

पार्टी ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, वे इस मार्च में सबसे आगे रहेंगे। पुलिस की कार्रवाई का शिकार हुए लोगों के परिजन भी मार्च में शामिल होंगे।


हालांकि, दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि सीजेपी ने इस मार्च के लिए अभी तक पुलिस से अनुमति नहीं मांगी है।


पार्टी ने कहा है कि मार्च के जरिए युवाओं के मुद्दों और सरकार से किए गए वादों को पूरा करने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

शिक्षक दिवस पर इंडिया गेट से सीजेपी का मार्च, 5 सितंबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link