Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 25, 2026

इस राज्य की सरकार का बड़ा फैसला? 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट का प्रस्ताव पास


थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट, तमिलनाडु सदन से प्रस्ताव पास



Thalapathy Vijay : तमिलनाडु विधानसभा ने आज 25 अगस्त मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया। इस नए प्रस्ताव के तहत 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त सरकारी शिक्षकों को नौकरी पर बने रहने के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने की शर्त से ‘पूरी तरह और स्थायी रूप से’’ छूट दी गई है।


चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को केंद्र की BJP सरकार से सर्वसम्मति से आग्रह किया है। यह अपील है 23 अगस्त, 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को उनकी लंबी सेवा और नौकरी की सुरक्षा को देखते हुए 'टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट' (TET) से हमेशा के लिए छूट दी जाए। एक सरकारी प्रस्ताव पेश करते हुए, स्कूल शिक्षा मंत्री राजमोहन ने कहा कि 23 अगस्त, 2010 से पहले लागू नियमों और योग्यताओं के तहत नियुक्त शिक्षकों को TET से पूरी और स्थायी छूट दी जानी चाहिए।

इस राज्य की सरकार का बड़ा फैसला? 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट का प्रस्ताव पास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link