Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 25, 2026

बिहार में BPSC शिक्षकों की बनेगी मूल सेवा पुस्तिका, वेतन से अवकाश तक का होगा ब्योरा

बिहार में BPSC शिक्षकों की बनेगी मूल सेवा पुस्तिका, वेतन से अवकाश तक का होगा ब्योरा

बिहार लोक सेवा आयोग (TRE) के तहत बहाल शिक्षकों के सेवा अभिलेख अब पूरी तरह व्यवस्थित किए जाएंगे।



टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 के तहत नियुक्त वैसे शिक्षक जिनकी पहले से सेवा पुस्तिका नहीं थी उनकी नई मूल सेवा पुस्तिका तैयार होगी।


वहीं जिन शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पहले से संधारित है उसी में वर्तमान नियुक्ति से संबंधित नया विवरण दर्ज कर उसे अद्यतन किया जाएगा।


डीईओ ने दिया निर्देश

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सभी चिह्नित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और डीपीओ को निर्देश जारी किया है।


इस व्यवस्था के दायरे में टीआरई के तहत बहाल विद्यालय अध्यापक, प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक शामिल किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सेवा अभिलेखों को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


दर्ज होगा पूरा विवरण

नई सेवा पुस्तिका में शिक्षक का व्यक्तिगत विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, नियुक्ति पत्र और योगदान से संबंधित पूरी जानकारी दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि, नियमित सेवा सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी अनुमति और स्थानांतरण का ब्योरा भी शामिल होगा।


आकस्मिक व विशेष अवकाश को छोड़कर अन्य सभी अवकाशों के स्वीकृति आदेश की प्रति संलग्न कर अवकाश लेखा में प्रविष्टि की जाएगी।


प्रधानाध्यापक भरेंगे मुख्य पृष्ठ

सेवा पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर शिक्षक का नाम, पदस्थापित विद्यालय, पिता या पति का नाम, स्थायी पता, अंगुलियों के निशान और हस्ताक्षर दर्ज किए जाएंगे।


यह प्रारंभिक प्रविष्टि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अथवा प्रधान शिक्षक द्वारा पूरी की जाएगी। इसके बाद संबंधित नियंत्रक पदाधिकारी पूरी सेवा पुस्तिका की गहन जांच करने के उपरांत अपना प्रतिहस्ताक्षर दर्ज करेंगे।


पदाधिकारी करेंगे अंतिम जांच

प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिहस्ताक्षर करेंगे। वहीं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की सेवा पुस्तिका पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता के हस्ताक्षर होंगे।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिला कार्यालय में अभिलेख भेजने से पहले त्रुटिहीन जांच सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया है


बिहार में BPSC शिक्षकों की बनेगी मूल सेवा पुस्तिका, वेतन से अवकाश तक का होगा ब्योरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link