Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 25, 2026

मृतक आश्रित भर्ती में शारीरिक दक्षता से छूट

 मृतक आश्रित भर्ती में शारीरिक दक्षता से छूट

लखनऊ, यूपी पुलिस में मृतक आश्रित श्रेणी के तहत होने वाली भर्ती की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होगा। दरोगा व सिपाही के पद पर मृतक आश्रित श्रेणी के तहत भर्ती प्रकिया के दौरान आश्रितों (महिला व पुरुष) को उनकी उम्र के अनुरूप अलग-अलग श्रेणी में बांटकर खास छूट प्रदान की जाएगी। निर्धारित दूरी की दौड़ के लिए उम्र के हिसाब से समय सीमा बढ़ाई जाएगी।





पुलिस विभाग में मृतक आश्रित कोटे के तहत आवेदन करने वाले आश्रितों की उम्र अलग-अलग होती है। आवेदन करने वाले आश्रितों के बीच कई बार उम्र में बड़ा फासला भी होता है और नियम के तहत उनके लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) पास करना अनिवार्य होता है। उम्र में फासले की वजह से कई अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय में दौड़ पूरी करना बेहद कठिन हो जाता है।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर व्यावहारिक रूप से नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

मृतक आश्रित भर्ती में शारीरिक दक्षता से छूट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link