Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 25, 2026

प्रधान अध्यापिका से अभद्रता और वीडियो वायरल करने का आरोप, दोनों पहुंचे जेल

 गुलावठीः मिट्ठपुर गांव में परिषदीय विद्यालय की प्रधान अध्यापिका से अभद्रता करने तथा इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय की प्रधान अध्यापिका नीरू शर्मा ने उनसे अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा विद्यालय की वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। 


पुलिस ने आरोपित शाहरूख व जफर निवासी गांव मिटठेपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जिसके बाद दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।

प्रधान अध्यापिका से अभद्रता और वीडियो वायरल करने का आरोप, दोनों पहुंचे जेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link