130 शिक्षकों की ट्रेनिंग , रात में नहीं रुके, तो वेतन से कटेगा खर्च
गोपालगंज. जिले के 130 शिक्षक ने शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण के लिए डायट थावे में प्रतिनियुक्त किया गया है. कक्षा तीन से पांच तक के शिक्षकों का यह प्रशिक्षण 26 से 30 अक्टूबर तक चलेगा. प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ शिवम कुमार कहा है कि प्रशिक्षण के दौरान सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण केंद्र पर रात में रुकना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर उनके वेतन से पूरे प्रशिक्षण का खर्च काटा जायेगा. साथ ही संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण के लिए सभी चयनित शिक्षकों को 25
अक्टूबर की शाम तक डायट थावे में योगदान दिया. विभाग ने प्रशिक्षण की सभी शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संबंधित प्रमाणपत्र को इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करना भी अनिवार्य होगी pravesh
बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई: डीपीओ के अनुसार, उचित कारण और साक्ष्य के साथ सक्षम पदाधिकारी को सूचना दिये बिना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. ऐसे शिक्षकों को दोबारा प्रशिक्षण के लिए नामित नहीं किया जायेगा. वहीं प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को निर्धारित ड्रेस कोड में आना अनिवार्य है. पुरुष शिक्षकों को पैंट, शर्ट और टाई पहनकर आना होगा, जबकि महिला शिक्षक सलवार-कुर्ता या साड़ी पहन सकती हैं. सभी परिधान सौम्य रंगों के होने चाहिए

