Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 27, 2026

चुनाव में लापरवाही पर छह अफसर निलंबित

चुनाव में लापरवाही पर छह अफसर निलंबित

नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान कर्तव्यों का सही से निर्वाहन नहीं करने वाले छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। आयोग ने मतदान केंद्र संख्या 21 और 26 पर बड़े पैमाने पर हुई गडबड़ियों के मद्देनजर यह कदम उठाया है। इससे पहले, आयोग ने दोनों बूथ पर दोबारा मतदान के निर्देश दिए थे।



आयोग ने आगरा मंडल के मंडलायुक्त (आगरा मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिकारी भी) की 25 अक्तूबर को मिली रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। आयोग के सचिव सुमन कुमार दास की ओर से यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जारी निर्देश में कहा गया है कि पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी मतदान केंद्रों के भीतर व आसपास प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने और उचित नियंत्रण बनाए रखने में विफल रहे। इसे माफ नहीं किया जा सकता।



चुनाव में लापरवाही पर छह अफसर निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link