Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 27, 2026

जिले के छह प्रखंडों में बदले गए शिक्षा पदाधिकारी

जिले के छह प्रखंडों में बदले गए शिक्षा पदाधिकारी

सिवान : जिले में शिक्षा विभाग के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए छह प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है। नियमित नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, दरौली प्रखंड में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी की जगह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनीष कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। हसनपुरा में चंदन कुमार के स्थान पर


दी गई जिम्मेदारी, दरौली, हसनपुरा, हुसैनगंज, लकड़ी नबीगंज, सिसवन और जीरादेई में प्रशासनिक फेरबदल, रिक्त पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था


प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य कुमार पांडेय को प्रभार सौंपा गया है। वहीं, हुसैनगंज में चित्ररंजन राव की जगह प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन तिवारी को जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार लकड़ी नबीगंज में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल राज के स्थान पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी धनराज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। सिसवन में कुमार अभिषेक की जगह प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अभय आनंद तथा जीरादेई में मुरारी कुमार के


स्थान पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार मौर्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


निर्धारित समय में करना होगा योगदान :


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों और कोषागार कार्यालयों को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस फेरबदल का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर शिक्षा विभाग के प्रशासनिक और पर्यवेक्षकीय कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करना है।

जिले के छह प्रखंडों में बदले गए शिक्षा पदाधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link