Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 3, 2026

4.60 लाख छात्रों के खाते में आज आएगी 14 हजार तक की छात्रवृत्ति

4.60 लाख छात्रों के खाते में आज आएगी 14 हजार तक की छात्रवृत्ति

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोक भवन में आयोजित एक समारोह में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 4,60,559 मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।




समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के छात्रों को मिलने वाली राशि का विवरण इस प्रकार है:


अनुसूचित जाति श्रेणी:


पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के 50,311 छात्रों को 7.04 करोड़ रुपये।


दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के 38,177 छात्रों को 4.53 करोड़ रुपये।


दशमोत्तर (अन्य उच्च शिक्षा) के 71,471 छात्रों को 52.97 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।


सामान्य वर्ग:


पूर्वदशम के 21,532 छात्रों को 6.45 करोड़ रुपये।


दशमोत्तर के 16,552 छात्रों को 4.98 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।


पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग:


पूर्वदशम के 1,27,088 छात्रों को 28.59 करोड़ रुपये।



दशमोत्तर के 96,527 छात्रों को 31.42 करोड़ रुपये की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

4.60 लाख छात्रों के खाते में आज आएगी 14 हजार तक की छात्रवृत्ति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link