Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 3, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया हो सकता है कमजोर

डॉलर के मुकाबले रुपया हो सकता है कमजोर

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। रुपया 96 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है व अब कोटक सिक्योरिटीज ने और कमजोरी की आशंका जताई है। यह 99 के स्तर पर फिसल सकता है।



कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी, कमोडिटी और ब्याज दर डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, रुपया जल्द ही 97 के स्तर तक जा सकता है। अगर 97 का स्तर टूटता है तो यह 98.5 से 99 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल सकता है। रुपये पर दबाव की कई वजहें हैं। विदेशी निवेशकों





की बिकवाली बढ़ी है और डॉलर की मांग मजबूत बनी हुई है। कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक, सितंबर के अंत तक विदेशी निवेशकों ने इस महीने भारतीय शेयरों से करीब 6.1 अरब डॉलर की निकासी की है।

पिछले दो महीनों में आया करीब 90 फीसदी विदेशी निवेश भी वापस निकल चुका है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और वैश्विक स्तर पर मजबूत डॉलर भी रुपये के लिए चुनौती बने हुए हैं।



डॉलर के मुकाबले रुपया हो सकता है कमजोर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link