स्कूल में शिक्षिका से अश्लील हरकत, प्रबंधक गिरफ्तार
कुशीनगर, । कुशीनगर जिले के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के जिला मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका को बुलाकर प्रबंधक ने आपत्तिजनक हरकतें कीं और संबंध बनाने का दबाव बनाया।
शिक्षिका ने बहादुरी दिखाते हुए मनबढ़ प्रबंधक की करतूत पर न केवल कड़ा ऐतराज जताया, बल्कि मर्यादा का पाठ भी पढ़ाया। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता रहा। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर प्रबंधक दिनेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में कुर्सी पर बैठा निजी स्कूल का प्रबंधक बेहद आपत्तिजनक बातें कर रहा है। आपत्तिजनक प्रस्ताव पर शिक्षिका पहले उसे मर्यादा का पाठ पढ़ाती है।

