Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 3, 2026

साइबर ठगी: महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये वसूले

साइबर ठगी: महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये वसूले

प्रयागराज, : शहर की एक महिला डॉक्टर को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर करीब 1.78 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। उनके नाम पर पार्सल में ड्रग्स होने का हवाला देते हुए करीब एक महीने तक नजरबंद रखा। साथ ही किसी को जानकारी नहीं देने की धमकी देते हुए तत्काल गिरफ्तारी का धौंस भी दी। महिला डॉक्टर की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।


साइबर पुलिस के अनुसार, जार्जटाउन क्षेत्र की एक महिला डॉक्टर को करीब एक महीने पहले अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उनके नाम का पार्सल आने की जानकारी दी। इसके थोड़ी देर बाद कथित सीबीआई अफसर बनकर दूसरे नंबर से शातिरों ने कॉल कर पार्सल में महिला डॉक्टर के नाम पर ड्रग्स होने की जानकारी दी। शातिरों ने महिला डॉक्टर को किसी को भी जानकारी नहीं देने की हिदायत दी। साथ ही जांच के नाम पर बैंकिंग व अन्य डिटेल भी मांगी।


आरोप है कि करीब एक महीने तक आरोपियों ने डिजिटल अरेस्ट रखा और अलग-अलग बैंक खाते में करीब 1.78 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। शातिरों ने इसके बाद भी रुपये की डिमांड जारी रखी। आखिरकार महिला डॉक्टर ने साइबर थाने पहुंचकर जानकारी दी और एफआईआर दर्ज करवाई।


साइबर थाना निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही बैंक खातों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



साइबर ठगी: महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 1.78 करोड़ रुपये वसूले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link