डिग्री-मार्कशीट के लिए नहीं जाना पड़ेगा अटल यूनिवर्सिटी
लखनऊ, । डिग्री, मार्कशीट और माइग्रेशन जैसे दस्तावेज लेने के लिए अब अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों को बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल स्टूडेंट सर्विस पोर्टल शुरू किया है।
करीब 1.28 लाख मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल विद्यार्थी कई शैक्षणिक और प्रशासनिक सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रमाणपत्र, आधिकारिक ट्रांसक्रिप्ट और शैक्षणिक रिकॉर्ड जैसी सेवाएं भी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने शुक्रवार को पोर्टल का शुभारंभ किया। कुलपति डॉ. अमित देवगन ने कहा कि पोर्टल लाइव है। इसे सिंगल विंडो और छात्र केंद्रित प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया है। इसका मकसद दस्तावेजी काम को आसान करना और प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है
ऑनलाइन आवेदन की विद्यार्थियों को होगी सुविधा
कुलपति ने कहा कि नए पोर्टल से इस परेशानी को कम करने का प्रयास किया गया है। विद्यार्थी घर या कॉलेज से ही संबंधित सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन जमा करने, दस्तावेजी प्रक्रिया और रिकॉर्ड से जुड़े कार्यों में आसानी होगी।
